सीतापुर जिले की लहरपुर कोतवाली इलाके के ग्राम रावल अदेसर व उसके आसपास में जंगली जानवर के पगचिन्ह देखे जाने से ग्रामीण दहशत में है। रावल अदेसर में दो सांडों को निवाला बनाने व एक सांड को हमला कर घायल कर दिए जाने के बाद वन विभाग ने प्रभावित स्थान पर जंगली जानवर को पकड़ने के लिए पिंजरा व कैमरे लगाए गए है। लेकिन जंगली जानवर पिंजरे व कैमरे के आसपास भी नहीं फ टक रहा है। ग्राम प्रधान नरेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि रावल अदेशर में 20 दिन से भय बना हुआ है। बार-बार नये पगचिन्ह दिखाई दे रहे हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि किसान अपनी फ सलों को नहीं काट पा रहे हैं। आमों की बागों की रखवाली करने के लिए बागवान भी डर रहे हैं। किसान रामसागर मौर्या, निर्मल, सकटू, सुंदरलाल ने बताया कि गेहूं की फ सल कटने को तैयार है। लेकिन डर के चलते गेहूं की फसल नहीं काट पा रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि वन विभाग द्वारा लगातार कॉम्बिंग की जा रही है।