फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत, हत्या के केस में नामजद था मृतक

ishwar ashish Updated Sat, 21 Sep 2024 01:57 PM IST

रामकोट के ननसोहा में शनिवार को एक मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार को उनकी अपने बेटे से कहासुनी होे गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीओ सिटी अमन सिंह के मुताबिक ननसोहा निवासी खेमकरण कश्यप (55) मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार को अपने बेटे से उनका मामूली बात पर विवाद हो गया था। शुक्रवार को उनकी तबियत बिगड़ी तो परिजनों ने खेमकरण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, फिर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को खेमकरण की मौत हो गई। शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। परिजनों की तहरीर पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पिसावां में दर्ज था हत्या का केस थानाध्यक्ष बलवंत शाही ने बताया कि मृतक शराब का अधिक पीते थे। उन पर पिसावां थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज था। मामले की सुनवाई भी जारी थी। पुत्र गोली भी अधिक शराब पीने के आदी हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें