फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में बाघ ने युवक को बनाया निवाला, खेत में पड़े मिले अवशेष

यूपी के सीतापुर में शुक्रवार को बाघ ने एक युवक को निवाला बना लिया। घटना महोली थाना क्षेत्र के नरनी गांव की है। गांव निवासी रवि दीक्षित (21) पशुओं के लिए घास लेने खेत गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में निकले। देर शाम उसके शव के अवशेष एक खेत में पड़े मिले। मौके पर खून बिखरा था। आसपास जंगली जानवर के पंजों के निशान भी मिले। मृतक के परिजनों ने बताया कि बाघ ने रवि को अपना निवाला बना लिया है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें