यूपी के सीतापुर में सभासद के तीन पदों पर मंगलवार को उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां सोमवार की शाम मतदान केंद्रों पर पहुंच गई थीं। नगर पालिका महमूदाबाद में वार्ड 16 महमूदाबाद खास की सभासद ने इस्तीफा दिया था। इस वजह से यह सीट रिक्त थी यहां तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्राथमिक विद्यालय महमूदाबाद नवीन में बने मतदान केंद्र में तीन बूथ बनाए गए हैं। पैंतेपुर में वार्ड के सभासद उरूज आलम की मौत के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है। यहां छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पैंतेपुर के बरातीपुर वार्ड में चुनाव के लिए रामलीला जूनियर हाईस्कूल को मतदान केंद्र बनाया गया है। अब तक वार्ड नंबर 16 महमूदाबाद खास के बूथ 34 पर 102, बूथ 33 पर 119, बूथ 32 पर 113 मतदाताओं ने अभी तक मतदान किया है।