फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसी हत्याकांड: देर रात पहुंचा छात्रा का शव, आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर घरवालें ने किया हंगामा

Bhupendra Singh Updated Sun, 07 Jun 2026 04:16 PM IST

सीतापुर में संदना थाना क्षेत्र के संदना गांव निवासी मानसी (20) की उसके प्रेमी विशाल ने गला दबाकर हत्या कर दी। शनिवार को लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके से मानसी का कंकाल भी बरामद हुआ था। देर रात पोस्टमार्टम के बाद मानसी का शव संदना पहुंचा। परिजनों ने अंतिम संस्कार से मना करते हुए घर के पास रविदास मंदिर पर धरना जारी रखा। परिजनों की मांग है कि आरोपी को मौके पर बुलाया जाए। वहीं परिजनों के साथ भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता भी हैं। सभी आरोपी पर कठोर कार्रवाई की मांग की। हालांकि बाद में अधिकारियों के समझाने पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए मान गए हैं। जेसीबी से गड्ढा खोदकर शव को दफन किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें