फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर मिनी बस पलटी...सात लोग घायल

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Feb 2025 11:13 AM IST

यूपी के सीतापुर में रविवार को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र के नानकारी के पास सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। बताया गया कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। बस अचानक अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे लगे पोल से टकराई, इसके बाद पलट गई। इसमें नेपाल के यात्री सवार थे। जिला एंबुलेंस प्रभारी अभिषेक अवस्थी ने बताया कि नेपालापुर से लखीमपुर हरगांव रोड पर नानकारी के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। सात लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर जिला अस्पताल की नजदीकी चार एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें