सीतापुर में आईसीएसई बोर्ड के हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम की बृहस्पतिवार को घोषणा हुई। डॉन बॉस्को स्कूल की छात्रा इशिका मिश्र ने 96.4 फीसदी अंक हासिल किए। इशिका रोज़ 12 किमी का सफर तय करके स्कूल जाती थी। इशिका के पिता और माता दोनों निजी स्कूल में शिक्षक हैं। परीक्षा परिणाम की घोषणा होने के बाद हर्ष का माहौल है। इशिका महमूदाबाद से 12 किमी दूर सरैया बाजार की रहने वाली हैं। इशिका ने बताया कि दो दो घंटे का स्लॉट बनाकर पढ़ाई की। सोशल मीडिया से खुद को दूर रखा। जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन रिसोर्स का सहारा लिया। वह भविष्य में सिविल सर्विस में जाना चाहती हैं।