सीतापुर में सदरपुर के फतेपुरवा गांव के पास तालाब में सोमवार सुबह एक युवक का शव उतराता मिला। मृतक की पहचान कंजाखेड़ा ग्राम पंचायत निवासी पिंटू पुत्र इंदल के रूप में हुई है, जो बीते शुक्रवार से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन सोमवार सुबह तालाब में शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पिता इंदल समेत अन्य परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।