डेढ़ किलोमीटर लंबे अशोक मार्ग का निर्माण पिछले 2 साल से चल रहा है। मुख्य सड़क तो बन गई। लेकिन पटरी और नाली के निर्माण का कार्य चल रहा था। नाली से नाली को जोड़ने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके साथ फुटपाथ पर ईंट लगाने का काम चल रहा है। जल्द ही यह मार्ग मुकम्मल हो जाएगा, जिससे पैदल टहलने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी।