फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर व डीजल की मात्रा पर्याप्त, व करवाएं भंडारण: डीएम

Rohit Singh Updated Sat, 07 Mar 2026 03:13 PM IST

डीएम सिद्धार्थनगर ने जिले के लोगों से अपील की है कि गैस सिलेंडर एवं डीजल को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि जनपद में गैस सिलेंडर और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए घबराकर अधिक मात्रा में खरीदारी या भंडारण करने की आवश्यकता नहीं है। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचें और केवल प्रशासन द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनपदवासियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि सभी लोग जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करें और व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें