परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक से 8 वीं क्लास के बच्चों की चल रही अर्धवार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन प्रथम पाली में कक्षा एक से तीसरी के बच्चों की मौखिक गणित और चार से छठीं तक हिन्दी और 7-8वीं क्लास के बच्चों की विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। सुबह साढ़े 9 से 11:30 बजे तक दो घंटे की परीक्षा में नौनिहालों के हिन्दी के कविता,कहानी और विज्ञान के ज्ञान की परीक्षा के दौर से गुजरना पड़ा।