एसओजी और चिल्हिया पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को केसारा रेलवे क्रासिंग के पास से चार संदिग्धों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से नकदी और आभूषण बरामद किया गया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने जनपद में घूमकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायालय रवाना कर दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में एक गोरखपुर, एक महराजगंज और दो जनपद के निवासी हैं।