फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकरण के तत्काल बाद आयरन ,व फोलिक एसिड की गोली शुरू कराएं

रोहित सिंह Updated Tue, 11 Nov 2025 01:28 PM IST

भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के सफीपुर में मंगलवार को संचार गतिविधि एवं माता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित महिलाओं को जागरूक करते हुए अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण करने के साथ ही आयरन व फोलिक एसिड की गोली शुरू कराएं, साथ ही गांवों में लगने वाले छाया एकीकृत वीएचएसएनडी टीकाकरण शिविर में बीपी,सुगर, हिमोग्लोबिन,आदि का नियमित जांच भी कराते रहे। उन्होंने बताया कि समय पर सभी टीका व जांच से गर्भस्थ शिशु की स्थिति का पता चल जाता है। इस दौरान जच्चा-बच्चा को कोई समस्या होने पर उसका इलाज कर सुरक्षित प्रसव कराया जा सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें