सिद्धार्थनगर के जिला स्पोर्टस स्टेडियम में रविवार को नौगढ़ व शोहरतगढ़ के बीच एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में टांस जीतकर शोहरतगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सुबह 10 बजे से संचालित हो रही प्रतियोगिता में दोपहर 12 बजे तक निर्धारित 35 ओवर में से 20 ओवर में शोहरतगढ़ के तरफ से चार विकेट गंवाकर 104 रन बनाए थे। जबकि पहले विकेट पर बैटिंग करने अक्षत ने अपना अर्ध शतक पूरा करते हुए 57 रनों का योगदान दिया हैं। जबकि अभी भी 15 ओवर का मैच बाकी हैं।