भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के महतिनियां खुर्द में बुधवार को छाया एकीकृत वीएचएसएनडी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में उपस्थित एएनएम रीना चौधरी ने ड्यूलिस्ट के आधार पर गांव के सात गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच व 23 टीकाकरण किया। टीकाकरण शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने उपस्थित महिलाओं को टीकाकरण के फायदे बताए साथ ही संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया।इस दौरान बीसीपीएम मैराज अहमद,बीएमसी सूर्यदेव सिंह,मालती,लक्ष्मी,आदि मौजूद रहे।