नौगढ़ तहसील में लेखपालों ने विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने लेखपालों के निलंबन, स्थानांतरण आदि 13 बिंदुओं से संबंधित समस्याओं के निदान की मांग की। इस दौरान लेखपालों ने जमकर नारेबाजी भी किया। बता दें कि लेखपाल संघ की तरफ पिछले कुछ दिनों से समस्याओं के निदान के लिए आंदोलन किया जा रहा है।