बुधवार शाम को साढ़े चार से शुरू हुए झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लेकिन वार्ड नंबर 13 व 12 के लोगों ने दुश्वारियों का सामना किया। बिस्कोहर नगर के उत्तर यादव डीह के जर्जर रास्तों पर जल निकासी की व्यवस्था न होने से जलभराव व कीचड़ व पजाऊवा तालाब मार्ग व पुराना बैंक रोड पर जलभराव हो गया।समुचित जल निकासी का प्रबंध नहीं होने के कारण बारिश में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।