भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के सोहना स्थित एक निजी विद्यालय में शुक्रवार को त्रिलोकपुर पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत लोगों को जागरूक किया। महिला कांस्टेबल प्रीती ने बताया कि किसी समस्या या आपात स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबरों पर सूचित करें। महिला कांस्टेबल ने महिला व बच्चों की सुरक्षा के लिए जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी।उप निरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय व तल्लीमुद्दीन खान ने सुरक्षा के साथ ही सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।