बिस्कोहर के अहिरौली पड़री स्थित पडेश्वर नाथ मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ के अंतिम दिन कथा व्यास राकेश शास्त्री महाराज ने सुदामा चरित का भावपूर्ण वर्णन किया। श्रीकृष्ण और सुदामा की निःस्वार्थ मित्रता का प्रसंग सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। वृंदावन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन की सजीव झांकी और फूलों की होली मुख्य आकर्षण रही। जयघोषों से गूंजते मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।