भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में मंगलवार को "स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार" के तहत विशेषज्ञ डाक्टरों के उपस्थिति में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सीएचसी पर बाल रोग, स्त्री रोग,नेत्र रोग,नाक,कान,गला रोग विशेषज्ञ के साथ एक फिजिशियन डाक्टरों की उपस्थिति रहनी थी। क्षेत्र से इलाज के लिए आए मरीजों, को उस समय मायूसी नजर आई जब नेत्र रोग के डाक्टर शमीम सीएचसी इटवा से तो वहीं सीएचसी शोहरतगढ के डाक्टर अभय भारती नदारद मिले।