भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के गागापुर में चल रहे रामलीला कार्यक्रम के दौरान बुधवार की रात लंका दहन का मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य मंचित किया गया, जिसे देख पूरा रामलीला पंडाल जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान हनुमान जी द्वारा अशोक वाटिका में माता सीता से भेंट करने के बाद फल खाते हुए पेड़ों को क्षतिग्रस्त करने का दृश्य देखकर श्रद्धालु हंसी से लोटपोट हो गए।