नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर बृहस्पतिवार नौगढ़ ब्लॉक पर जागरुकता कार्यक्रम और विभिन्न विद्यालयों के छात्रों को एक साथ मानव श्रृंखला बनाकर यातायात नियम के प्रति जागरुक किया गया। इसमें जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर, सीडीओ जयेंद्र कुमार ने यातायात नियम के प्रति जागरुक किया, जिससे सड़क हादसों को रोका जा सके।