सावन में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजन के लिए श्रद्धालु तैयार हैं। सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जल भरने और जलाभिषेक के लिए डुमरियागंज में डीजे और अन्य तैयारियां शुरू हो गई है। सुबह कांवरियों का जत्था था अयोध्या के लिए निकलेगा। वहां से जल भरने के बाद बाबा भदेश्वरनाथ शिव मंदिर पर बस्ती में जलाभिषेक करेंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाएंगे। इसके लिए डीजे और अन्य व्यवस्था की गई है श्रद्धालु नाचते गाते जाएंगे।