इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित अवैध तरीके से संचालित किए जा रहे मदरसों पर सख्त कार्रवाई की गई। बृहस्पतिवार को नेपाली सीमा पर बने इन अवैध भवनों को गिरा दिया गया। बढ़नी ब्लॅक के सिसवा उर्फ शिवभारी में बंजर भूमि पर ये मस्जिद व मदरसे बने थे। बृहस्पतिवार की भोर में पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में जमींदोज कर दिया गया। ढेबरुआ थाना की बाउंड्रीवाल से सटा हुआ था। एडीएम व एडिशनल एसपी की मौजूदगी में तहसील प्रशासन ने लगभग आठ थानों की पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।