भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में सोमवार को आशा, एएनएम व संगिनी का क्लस्टर बैठक आयोजित किया गया।बैठक में अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने उपस्थित एएनएम,आशा व संगिनी के कार्यों की समीक्षा करते हैं सभी आशाओं को आशा डायरी हर माह अपडेट करने के साथ ही सीघ्र पंजीकरण का निर्देश दिया। अधीक्षक ने बताया कि सभी आशा गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण करने के साथ ही आयरन व फोलिक एसिड की गोली शुरू कराना सुनिश्चित करें।