भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 123 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच किया गया जिसमें 24 उच्च जोखिम वाली गर्भवती चिन्हित किया गया, वहीं 19 महिलाओं में खून की कमी पाई गई। अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि खून की कमी वाली गर्भवती को आयरन शु्क्रोज का इंजेक्शन दिया गया तथा,बाकी को नियमित जांच के साथ ही पोषण युक्त संतुलित आहार व मौसमी फल देने की सलाह दी गई।