फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिल्ली विस्फोट: अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन, नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग अभियान

दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के बाद से तराई अलर्ट पर है। भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय व एसपी राहुल भाटी ने स्वयं कमान अपने हाथ में ली है और भ्रमणशील हैं। सीमावर्ती गांवों में पुलिस व एसएसबी के जवान गश्त कर रहे हैं। दिल्ली धमाके के बाद सोमवार की देर रात डीएम अश्विनी कुमार पांडेय व एसपी राहुल भाटी पुलिस बल के साथ भारत-नेपाल सीमा स्थित चिल्हरिया तिराहा पहुंचे। दोनो ने तिराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों व एसएसबी जवानों से सुरक्षा जानकारी ली और सघन जांच के निर्देश दिए। डीएम-एसपी ने सिरसिया थाना प्रभारी शैलकांत उपाध्याय के साथ नो मेंस लैंड व सुईया बार्डर की सुरक्षा जानकारी ली। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को बार्डर क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच, नागरिकों के पहचान पत्र की जांच के बाद ही गुजरने देने का निर्देश दिया। एसपी राहुल भाटी ने बताया कि सभी सुरक्षा कर्मियों को किसी भी संदिग्ध के दिखने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करने व लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की गई है। थानावार हो रही सघन चेकिंग दिल्ली बम धमाके के बाद जिले के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। सभी थाना प्रभारी सोमवार की रात से उनके थाना क्षेत्रों से गुजरने वाले वाहनों की जांच कर रहे हैं। मुख्य मार्गों के साथ-साथ कस्बों में भी पुलिस टीमें गश्त कर रही हैं। सीमावर्ती गांवों में पुलिस व एसएसबी ने शुरू की गश्त दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद से नेपाल के सीमावर्ती गांवों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंगलवार की सुबह एसएसबी सी समवाय के ग़ुज्जरगौड़ी चौकी के जवानों ने सीमावर्ती गांवों में गश्त की। पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने थारू बाहुल गांव राबलपुर, बनकटी, भचकाही आदि में गश्त कर लोगों से बातचीत की। साथ ही किसी भी संदिग्ध या संदिग्ध गतिविधि पर सूचित करने की अपील की। गश्ती दल में चंद्रा सिंह, राम आशीष सिंह, बृजेश कुमार, मोहम्मद आदिल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें