गिलौला क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमला भारी निवासी सुभाष (20) की मौत के बाद बचपन से खरगौरा बस्ती के मजरा लहेरीपुरवा निवासी मामा विजय वर्मा के घर रहते थे। बुधवार की सुबह सुभाष बाइक में तेल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप जा रहे थे। इस दौरान बौद्ध परिपथ पर नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के खरगौरा बस्ती पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने एंबुलेंस की मदद से घायल सुभाष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रक की तलाश की जा रही है।