फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राप्ती नदी में नहाते समय दो किशोरियां डूबी, मौत

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 21 Apr 2026 06:12 PM IST

तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सोनवा थाना क्षेत्र में राप्ती नदी में नहाते समय दो किशोरियों की डूबने से दुखद मौत हो गई। यह घटना मंगलवार को नारायणपुर गांव के पास हुई, जहां दोनों गहरे पानी में चली गईं। मृतकों की पहचान नारायणपुर निवासी गुलशना (14) पुत्री छुटकऊ और अंशु देवी (12) पुत्री धर्मराज के रूप में हुई है। दोनों गांव के पास बह रही राप्ती नदी में नहाने गई थीं। नहाते समय उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा और वे अचानक गहरे पानी में चली गईं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर सुनकर तुरंत नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किशोरियों को नदी से बाहर निकाला। हालांकि, जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। घटना की सूचना मिलते ही सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पंचनामा भरने के बाद उन्होंने दोनों किशोरियों के शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजवा दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें