फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राप्ती नदी में नहाने गया 15 वर्षीय किशोर डूबा, तलाश जारी

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 26 Apr 2026 04:48 PM IST

उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए राप्ती नदी में नहाने गया सोनवा क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी एक किशोर गहराई अधिक होने से डूब गया। किशोर के डूबने की सूचना से परिजनों में चीख-पुकार मच गया। सूचना पर आई सोनवा पुलिस गोताखोरों की मदद से किशोर के तलाश में जुटी है। खबर लिखे जाने तक किशोर का कुछ पता नहीं चला है। रघुनाथपुर गांव निवासी कौशल(15) रविवार की दोपहर राप्ती नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान वो गहरे पानी में चले गए और डूब गए। नदी के पास मौजूद ग्रामीणों ने कौशल को कूदते देखा था, काफी देर तक कौशल के बाहर न आने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर लक्ष्मणनगर चौकी प्रभारी उमेश वर्मा व सोनवा थाना प्रभारी बिसुनदेव पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कौशल की तलाश शुरू की। लेकिन कौशल का कुछ सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय ने बताया कि तलाश लगातार जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें