फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 25 लाख कीमत के 109 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, एसपी ने मोबाइल फोन स्वामियों को लौटाया उनका फोन

सर्विलांस सेल ने विशेष अभियान चलाकर लगभग 25 लाख कीमत के 109 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए। बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी राहुल भाटी ने सभी मोबाइल फोन स्वामियों के साथ बैठक कर उनके मोबाइल उन्हें वापस किए। एसपी राहुल भाटी ने बताया कि गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए एएसपी मुकेश चन्द्र उत्तम व सीओ लाइन आलोक कुमार सिंह को विशेष तकनीकी अभियान चलाने का निर्देश दिया था। जिसके तहत सर्विलांस सेल प्रभारी राजप्रकाश सिंह ने टीम के साथ मोबाइल आईएमईआई ट्रैकिंग, लोकेशन एनालिसिस और नेटवर्क डेटा का विश्लेषण कर विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी के प्रकरणों पर कार्य किया। सर्विलांस टीम के अथक प्रयासों से यह महत्वपूर्ण बरामदगी संभव हो सकी। उन्होंने बताया कि बरामद 109 फोन की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये है और सभी मोबाइल फोन को उनके स्वामियों को वापस कर दिया गया है। सर्विलांस सेल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी, साइबर अपराधों पर नियंत्रण और अपराधियों की लोकेशन ट्रैकिंग जैसे कार्यों में लगातार सफलता मिल रही है। ऐसे अभियानों से न केवल नागरिकों की खोई हुई संपत्ति वापस मिल रही है बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें