फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में पंखे में उतरे करंट से महिला की मौत

यूपी के श्रावस्ती में पंखे में उतरे करंट लगने से महिला की मौत हो गई। घटना सिरसिया थाना क्षेत्र के जोखवा बाजार की है। यहां की निवासी हसीना बेगम (33) पत्नी रोज अली रविवार की दोपहर पंखा लगा रही थी। बोर्ड में तार लगाने के बाद वह फर्राटा पंखा चालू करने लगीं, तो उसमें उतरे करंट से उन्हें झटका लगा। इससे उनकी चीख निकल गई। चीख सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। तार को बोर्ड से अलग किया। इसके पहले कि हसीना को अस्पताल ले जाया जाता, उसकी मौत हो गई। मोहल्लेवासियों की सूचना पर पहुंची जोखवा चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें