श्रावस्ती में रामकुमार तिवारी उर्फ मुंशी (60) मोपेड से मेले में पान बेचने जा रहे थे। रास्ते में मोपेड की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में रामकुमार की मौत हो गई। वह भिनगा कोतवाली क्षेत्र के पटना खरगौरा के माजरा पटना गांव के रहने वाले थे। हादसे में बाइक सवार भी घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर रानी गांव में मेला लगा था। वहां से लौटते समय फोरलेन पर हरिहरपुर मोड़ के निकट ओवरटेक करते समय हादसा हो गया।