जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, भयापुरवा भिनगा में शनिवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य कादंबिनी सिंह के नेतृत्व में हुई इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने हिंदी के महत्व पर विचार व्यक्त किए।