फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में घर के सामने से बालिका का अपहरण, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

श्रावस्ती के इकौना कस्बा निवासी छह वर्षीय बालिका को उसके घर के सामने से शुक्रवार रात एक युवक ई-रिक्शा पर बैठाकर भाग गया। काफी देर तक बालिका के न मिलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान बालिका को ले जाने की घटना सीसीटीवी में दिखी। पिता ने इकौना थाने में तहरीर दी। घटना के बाद परिवार के लोगों ने कस्बावासियों के साथ थाने के सामने जमकर हंगामा किया। सड़क जाम करके प्रदर्शन की चेतावनी दी। हंगामा बढ़ता देख कटरा और गिलौला थाने की पुलिस को भी बुला लिया गया। मौके पर पहुंचे एएसपी प्रवीण कुमार यादव ने परिवार के लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। तलाश के दौरान बालिका थाना क्षेत्र के ही मोहनीपुर तिराहे पर बदहवास पड़ी मिली। बालिका के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। उसे सीएचसी इकौना लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया। वहीं कुछ दूरी पर पुलिस ने एक संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया है। उसे पुलिस अपने साथ थाने ले गई। वहां उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें