फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती में बिजली के पोल से टकराई बाइक... युवक की मौत; दो लोग गंभीर रूप से घायल

यूपी के श्रावस्ती में शनिवार देर रात तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी-मल्हीपुर पहुंचाया। वहां हालतक गंभीर देखते हुए दोनों को मेडिकल कालेज, बहराइच के लिए रेफर कर दिया गया। हादसा मल्हीपुर थाना क्षेत्र के चिंता चौराहे पर हुआ। थाना क्षेत्र के ही भगवानपुर भैसाही गांव निवासी दिनेश कुमार (40) बाइक से माल्ही चौराहा आया था। वहां से वापस लौट रहा था। उसके साथ जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा (35) व उसका जीजा बहराइच जिले के थाना रिसिया क्षेत्र अंतर्गत बिलासपुर मोहरवा निवासी सिपाही लाल (40) भी था। चिंता चौराहे पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दिनेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जितेंद्र और सिपाही लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। उन्होंने इसके लिए लिखित पत्र दिया था। इसलिए शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें