फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में भीषण अग्निकांड में 19 घर जलकर राख

यूपी के श्रावस्ती में शुक्रवार को भीषण अग्निकांड में 19 घर जलकर राख हो गए। घटना इकौना थाना क्षेत्र के इमलिया गांव की है। गांव निवासी गंगाराम के घर में शुक्रवार को आग लग गई। आग से घर का सामान जल गया। उसकी पड़िया भी झुलस गई। हवा तेज होने से आग ने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया। इससे एक के बाद एक घर आग की जद में आते चले गए। अग्निकांड में समयदीन, बच्चा राम, झांगुर, रामधीरज, अनिल, ननकऊ, राघमराम, देवता प्रसाद, छोटू, जगदीश, दु:खहरन, रामसमुझ, पिंटू, प्रकाश, राजमन, लालजी, जयजयराम व प्रदीप कुमार के घर जलकर राख हो गया। आग से अनाज, कपड़े, बिस्तर व नकदी सहित सारा सामान जल गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। वहीं हल्का लेखपाल ने क्षति का आकलन किया। इसी तरह से सिरसिया क्षेत्र के ग्राम जरवलिया में शुक्रवार दोपहर राधेश्याम के घर में आग लग गई। आग पर जब तक लोग काबू पाते तब तक विश्राम, अरुण कुमार व अक्षय कुमार के घर भी आग की जद में आ गए। अग्निकांड में सभी के घर जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि कुछ देर बाद बरसात शुरू हो गई। इससे ग्रामीणों ने आग पर आसानी से काबू पा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें