फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती: बाजार में पुलिस ने काटे चालान, चौकी प्रभारी से नाराज व्यापारियों ने दुकान बंद कर किया प्रदर्शन

मार्ग की पटरियों पर बेतरतीब खड़े वाहनों का पुलिस चालान कर रही है। इससे नाराज नासिरगंज बाजार में व्यापारियों ने दुकान बंद कर प्रदर्शन किया। बाद में पहुंचे तहसीलदार व सोनवा थाना प्रभारी के समझाने के बाद माने व्यापारियों ने अपनी दुकान का शटर खोला। पुलिस की ओर से मौजूद समय ई रिक्शा के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस मार्ग व पटरियों पर बेतरतीब खड़े वाहनों का चालान कर रही है। ऐसा ही कुछ सोनवा क्षेत्र के नासिरगंज बाजार में भी हुआ। इससे नाराज नासिरगंज के व्यापारियों ने मंगलवार को अपनी दुकान बंद कर नानपारा बरदेहरा मार्ग पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप था कि बाजार में ही नासिरगंज पुलिस चौकी स्थित है। यहां तैनात चौकी प्रभारी विवेक राठौर दुकानों पर आए ग्राहकों की बाइक का चालान कर देते हैं। इससे ग्राहक दुकानों पर आने से कतरा रहे हैं। सोमवार को व्यापारियों ने चौकी प्रभारी से मिलकर बाजार के अंदर चालान न करने की मांग की। इसके बावजूद चौकी प्रभारी नहीं माने। ऐसे में व्यापारियों को अपनी दुकान बंद कर प्रदर्शन करना पड़ा। इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन की सूचना के बाद नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद मौके पर पहुंचे। उनसे व्यापारियों ने बाजार व मुख्य चौराहे पर वाहन जांच न करने, किसी दुकान का चालान न करने व चौकी प्रभारी के स्थानांतरण की मांग की। बाद में थानाध्यक्ष व नायब तहसीलदार के समझाने पर व्यापारी माने। इसके बाद व्यापारियों ने अपनी दुकान खोला। प्रदर्शन करने वालों में उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता, महामंत्री आलोक गुप्ता, विजय, मोनू नाग, रामसेवक, संजय कुमार, नसरुद्दीन सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। अतिक्रमण का तय हो मानक, हम हटा लेंगे अतिक्रमण सिरसिया। सिरसिया पुलिस की ओर से बाजार में मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसका स्थानीय व्यापारियों ने विरोध किया। व्यापारियों का कहना था कि पुलिस पहले स्थान चिह्नित करें कि कहां तक अतिक्रमण है। इसके बाद व्यापारियों को थोड़ा समय दिया जाए, ताकि व्यापारी स्वयं से अतिक्रमण हटा ले। इस पर पुलिस ने व्यापारियों को उनके घरों, दुकानों व प्रतिष्ठानों की हद बताते हुए 24-36 घंटे के अंदर स्वयं से अतिक्रमण हटाने अन्यथा शक्ति के साथ अतिक्रमण हटवाने व अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान काफी संख्या में व्यापारी व स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें