फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेयरिंग फेल होने से सड़क किनारे गड्ढे में उतरी बस, पांच यात्री घायल

श्रावस्ती के तुलसीपुर क्षेत्र में बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर शनिवार की शाम यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। हादसे में बस सवार पांच यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए ई रिक्शे से निजी चिकित्सक के यहां भेजवाया गया। हादसे में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं लगी। बाबागंज से यात्रियों को लेकर एक प्राइवेट बस मल्हीपुर जा रही थी। इस दौरान बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर बररोह पुल घाट के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। बस चालक हादसे की वजह बस की स्टेयरिंग फेल होना बता रहे हैं। बस के गड्ढे में उतरने से मौके पर अफरातफरी व चीख-पुकार मच गया। हादसे में बस सवार जगन्नाथपुरी से दर्शन-पूजन कर वापस घर लौट रही शिकारी चौड़ा गांव निवासी शांति (55), जमुनहा बाजार निवासी लीलावती (40), बहराइच के नानपारा निवासी सुनीता (35), रुपईडीहा से अपने घर लौट रही सांईगांव निवासी प्रीती (30) व जमुनहा बाजार निवासी हीरालाल (48) घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत ई रिक्शा से निजी चिकित्सक के यहां भेजवाया गया। राहगीरों ने बताया कि बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में लटक गई। अगर बस एक कदम और आगे बढ़ती तो पलट जाती और कई लोगों की जान पर बन आती। राहगीरों ने बताया कि गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और बस सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें