फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुबह-सुबह बस ने आठ वर्षीय बालक को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत; ग्रामीणों ने किया हंगामा

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Oct 2024 10:48 AM IST

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में रविवार की सुबह तेज रफ्तार बस ने बालक को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से घरवालों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बस चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। हादसा हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के गौसपुर स्थित नई बस्ती का है। यहां के रहने वाले राजन का बेटा शिवम (8) सुबह घर के पास था। इसी समय यहां से गुजर रही तेज रफ्तार निजी बस ने उसे टक्कर मार मार दी। वह उछलकर सड़क पर जा गिरा। इसके बाद बाद बस का पहिया उसके सिर से निकल गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें