श्रावस्ती में गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने गोपूजा और गोसेवा की। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसिया बाजार निवासी गोकुल प्रसाद जायसवाल ने गोपाष्टमी पर अपनी बछिया राधा का पहला जन्मदिन मनाया। आरती उतारकर पूजा की। केक भी कटवाया।