यूपी के श्रावस्ती में एक दरोगा ने खुद को गोली मार ली। दरोगा की खुदकुशी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। लेकिन दरोगा की खुदकुशी के पीछे की कहानी अब भी अनसुलझी है।