फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विश्व वानिकी दिवस: जीवन के लिए प्रकृति का संरक्षण जरूरी-लोकेश कुमार

डिंपल सिरोही Updated Sat, 22 Mar 2025 12:28 AM IST

शामली में विश्व वानिकी दिवस पर अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथियों ने जीवन के लिए प्रकृति का संरक्षण जरूरी बताया। वहीं लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करते हुए पेड़ों को बचाने के लिए प्रेरित किया। शुक्रवार को विश्व वानिकी दिवस पर वन विभाग द्वारा कैराना रेंज परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान लोकेश कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि जीवन के लिए प्रकृति का संरक्षण बहुत जरूरी है। इसलिए सभी को अधिक से अधिक पौधे रोपित करना चाहिए और पेड़ों को काटने से बचाना चाहिए। गांव खेड़ीकरमू के सचिव अनुज गौतम ने सभी को पौधे रोपित करने के लिए प्रेरित किया। जिला परियोजना अधिकारी सोनू कुमार ने बताया कि वातावरण को संतुलित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए। इसके बाद प्रभागीय वनाधिकारी जगदेव सिंह व अतिथियों द्वारा रेंज परिसर में आम के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान मुस्तकीम, अशोक कुमार, रोहित कुमार, सतेंद्र कुमार, सताक्षी मित्तल, विक्रांत ढाका, जोगेंद्र सिंह, संदीप राणा,इंदू, सुरेंद्र, प्रदीप कुमार, विजय कुमार, सुधीर बोहरा आदि रहे। वहीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा श्री शिव दुर्गा मंदिर शिवगंज मंडी शामली में तुलसी के पौधे लगाकर शामली का पहला हरित टैंपल बनाने की शुरुआत की गई। नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने वनों की रक्षा हेतु पॉलीथीन छोड़कर कपड़े का थैला प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। संचालन प्रदीप संगल व वीणा अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर सुनील कुमार, विजयलक्ष्मी, राशि संगल, नीलम संगल, रीना जैन, रेखा जैन, पूनम संगल रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें