फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : UP: हेड कांस्टेबल बोला, टांग में गोली मारकर गोकशी में जेल भेज दूंगा... वीडियो वायरल होने पर हुआ ये एक्शन

मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 06 Dec 2024 09:10 PM IST

कोतवाली में तैनात मुख्य आरक्षी ने झगड़े के आरोपी के साथ गाली-गलौज करते हुए पैर में गोली मारकर गोकशी में जेल भेजने की धमकी दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी ने मुख्य आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया और इस प्रकरण की जांच सीओ कैराना को सौंपी है। बृहस्पतिवार की देर रात सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी व कुछ लोग नजर आ रहे हैं। कैराना कोतवाली पर तैनात मुख्य आरक्षी मनीष कुमार एक युवक के साथ गाली-गलौज कर रहा है। वह आवेश में कह रहा है कि मेरा पारा हाई हो रहा है, नाम बता दे। टांग में गोली मारकर गोकशी में जेल भेज दूंगा। वायरल वीडियो नगर के कांधला रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के कार्यालय का बताया गया है। जिसे धमकी दी गई, उसका नाम आफताब बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पुलिसकर्मी झगड़े के मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए गए थे। वीडियो वायरल होने पर एसपी रामसेवक गौतम ने अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर मुख्य आरक्षी मनीष कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है और पूरे प्रकरण की जांच सीओ कैराना श्याम सिंह को सौंपी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें