फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: भाकियू कार्यकर्ताओं का ट्रैक्टर तिरंगा मार्च, डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

डिंपल सिरोही Updated Wed, 13 Aug 2025 02:08 PM IST

शामली जनपद में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को शामली शहर में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिस पर किसानों की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हो गई। इसके बाद किसानों ने कलक्ट्रेट परिसर में ट्रैक्टर खड़े कर धरना शुरू कर दिया। किसानों ने फसलों पर एसपी बेसरा का प्रकोप रोकने, गोवंशों से निजात, बकाया गुना भुगतान सहित कई मुद्दों को उठाया। ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के चलते शहर में जाम की स्थिति बनी रही। किसानों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें