न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने पर पकड़े गए आरोपी को चौकी से छोड़ने की शिकायत थाना समाधान दिवस में की गई है। दो पुलिसकर्मियों द्वारा बाइक पर आरोपी को ले जाने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांधला निवासी सूजरवीर हुड्डा ने शनिवार को शिकायत करते हुए जांच की मांग की।