सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन की जनपद शाखा के पेंशनरों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलक्ट्रेट में सौंपा। प्रदर्शन के दौरान पेंशनरों ने सरकार से पेंशन व्यवस्था में सुधार की मांग की। उनका कहना था कि वित्त विधेयक 2025 में तिथि के आधार पर पेंशनरों के साथ भेदभाव किया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।