फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शामली संदिग्ध परिस्थितियों में मकान में आग लगी, सामान जला

शामली के बाबरी में संदिग्ध परिस्थितियों मे शुक्रवार की रात बाबरी के रहने वाले मजदूर खालिद के मकान में आग लग गई। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। खालिद ने बताया कि शुक्रवार की रात वह परिवार समेत मकान के नीचे वाले कमरे में सो गया था। रात करीब एक बजे पड़ोसियों ने मकान के ऊपर के कमरे में आग लगने की सूचना दी।जब तक आग पर काबू पाया जाता उसके अंदर रखा सामान जल चुका था। आग लगने से घर में बेटी की शादी के लिए रखे कपड़े, मिक्सी और अन्य सामान जल गया। बताया कि दो माह बाद उसे बेटी की शादी करनी थी, जिसकी तैयारियां परिवार ने शुरू की हुई थी। आग के कारणों का पता नहीं लग सका। जिस कमरे में आग लगी यदि परिवार के सदस्य सोए हुए होते तो बड़ा हादसा हो सकता था

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें