फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: चौसाना में अचानक तेज बारिश, उमस से राहत; किसानों की बढ़ी चिंता

शामली के चौसाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद पिछले कई घंटों से बनी उमस से लोगों को राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। शुक्रवार को जिले में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान भी जताया गया था। वहीं अचानक हुई बारिश से खेतों में काम कर रहे किसानों की चिंता बढ़ गई। उड़द की बोआई कर चुके किसानों को फसल को नुकसान होने की आशंका है। धान की कटाई कर रहे किसानों को भी परेशानी हुई। खेतों में कटी पड़ी धान की फसल बारिश में भीगने से नुकसान की संभावना है। किसानों का कहना है कि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो फसल को और नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें