कस्बा कांधला में हार्डवेयर व्यापारी आबिद सैफी से 10 दिन दिन पहले फोन पर 50 लाख रुपये व फारर्च्यूनर की रंगदारी मांगने के तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस का दावा है कि व्यापारी के पड़ोसी ने अपनी दो लड़कियों की शादी में होने वाले खर्च को पूरा करने के लिए रंगदारी मांगने की योजना बनाई थी। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, एक चाकू और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।